विवाद के बाद मायके आई पत्नी ने फांसी लगाई

उज्जैन। नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। दिव्या पति दीपक 22 वर्ष का ससुराल चंदेसरा में है। बुधवार को दिव्या का पति से विवाद हुआ। सूचना मिलने पर उसकी मां गूंजा व भाई राघव उसे ढाबला फंटा स्थित मायके ले आए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरूवार दोपहर उसने घर में फांसी लगा ली। दिव्या के परिजनों ने ससुराल में इसकी सूचना दी। उसके काका ससुर विक्रम ने बताया कि दिव्या की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दीपक एमपी ऑनलाइन पर काम करता है। मां व भाई उसे जबरन मायके ले गए थे। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।

उज्जैन। धनावा में रहने वाला युवक मजदूरी का बोलकर घर से निकला लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन रात भर उसे तलाशते रहे। सुबह वह घायल हालत में मिला। विकास पिता संजय 21 वर्ष निवासी गनावा थाना भेरूगढ़ मजदूरी करने घर से निकला था। शाम को वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसको तलाश कर रहे थे।

सुबह वह गनावा-माधुगढ़ के बीच रास्ते में घायल हालत में पड़ा मिला। उसके दादा अम्बाराम ने बताया कि विकास ट्रेक्टर-ट्राली में गिट्टी भरने का काम करता है। विकास का कहना था कि वह मजदूरी करने के बाद शराब पीने गया जहां युवक मिले थे। उन्होंने और शराब पिलाई व बाद में मारपीट कर घायल कर दिया।

Related Articles