पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, पति फंदे पर लटका मिला

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते एक शख्स ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी ने जब दरवाजा खटखटाया तो वह फंदे पर लटका था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सीएस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सुरेश पिता गोवर्धनलाल मालवीय निवासी दतोत्तर है। उसने मंगलवार रात ९.३० बजे घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी भागवंत ने उन्हें आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया, दरवाजा खटखटाया तो भी कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसे खोलकर देखा तो सुरेश फांसी पर लटका था। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।
बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट
उज्जैन। पंवासा मल्टी में बच्चों को लेकर बड़ों के बीच विवाद हो गया जिसमें वहीं रहने वाली एक महिला को दो महिलाओं ने मिलकर पीट दिया। घायल का नाम लक्ष्मी पंवार निवासी पंवासा मल्टी है।
उसने बताया कि वह मंगलवार रात ८ बजे गेंहू पिसवाकर घर आ रही थी तभी वहीं रहने वाली मुस्कान और नीलोफार ने बच्चों की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। चोट लगने पर पर परिजन उन्हें चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है।









