पत्नी ने पति के घर जाकर किया विवाद दोनों हाथ के अंगूठे काट लिए, केस दर्ज

महिला ने कहा मेरे साथ भी मारपीट हुई

उज्जैन। पति से अलग रही महिला ने उसके घर जाकर विवाद किया और दोनों हाथों के अंगूठे काट लिए। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी और महिला के साथ हुई मारपीट का केस भी दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।चिमनगंज मंडी पुलिस के अनुसार गुलमोहर कॉलोनी में रहने वाले मोहन खान ने बताया कि वह घर में सो रहा था।
कल रात साढ़े सात बजे के करीब उसकी पत्नी घर आई और विवाद करने लगी। इसी बीच उसने दोनों हाथ पकड़े और दांत से अंगूठे काट लिए। वह लहूलुहान हालत में चीखने लगा।
परिवार के अन्य लोगों ने उसकी मदद की। पुलिस ने मोइन की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। कुछ देर बाद महक खान भी थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि मोइन ने उसके साथ मारपीट की। इसमें उसके परिवार वालों ने भी सहयोग दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ भी केस दर्ज कर अनुसंधान में ले लिया।
तलाक का केस चल रहा है: पुलिस ने बताया कि मोइन और उसकी पत्नी महक के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। कुछ माह पहले दोनों अलग हो गए। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। दोनों के बीच काउंसलिंग भी कराई गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।









