रुपए लेकर शादी कराने के मामले में भी पकड़ा चुकी देह व्यापार कराने वाली महिला

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के न्यू अशोक नगर में रहने वाली महिला को उसके घर में देह व्यापार का अड्डा चलाने के मामले में पुलिस टीम ने एक युवती व तीन ग्राहकों के साथ पकड़ा था। उक्त महिला को पूर्व में महाराष्ट्र पुलिस रुपये लेकर शादी कराने के मामले में पकड़ चुकी है। पुलिस ने बताया कि न्यू अशोक नगर में रहने वाली महिला अपने घर में देह व्यापार का अड्डा चला रही थी जिसकी शिकायत आसपास के रहवासियों ने थाने में आवेदन देकर की थी।

कल पुलिस टीम ने उक्त महिला के घर दबिश देकर यहां से खिलचीपुर नाका नंबर 5 पर रहने वाली युवती और ग्राहक युवराज, कृष्णा व हर्ष को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार महिला के घर दबिश दी उस समय युवती और दो ग्राहक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले जबकि एक युवक व महिला बाहर के कमरे में बैठे थे। पुलिस ने यहां से रुपये व आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की थी। पुलिस ने बताया कि देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली महिला को पूर्व में महाराष्ट्र पुलिस ने रुपये लेकर शादी कराने के मामले में पकड़ा था। फिलहाल सभी को थाने से जमानत दी गई है।









