Advertisement

प्लेटफार्म पर ट्रॉली और बैग के साथ थीं महिलाएं… पुलिस ने जांच की तो उड़े होश

2 लाख कीमत का 75 किलो मादक पदार्थ जब्त

Advertisement

उज्जैन। पंजाब की महिलाएं ट्रॉली और पिट्ठू बैग में मादक डोडाचूरा की तस्करी कर रही हैं। पुलिस ने दो महिलाओं को प्लेटफार्म 1 से गिरफ्तार कर 75 किलो मादक पदार्थ जब्त किया। इन्होंने 5 ट्रॉली और पिट्ठू बैग में डोडाचूरा छिपा रखा था।

जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर पुलिस की अलग-अलग टीमें प्लेटफार्म पर चैकिंग कर रही थीं। इसी दौरान प्लेटफार्म 1 एक परमिंदर कौर पति जगतार सिंह और जसविंदर कौर उर्फ किंदर पति बलविंदर कौर दोनों निवासी लुधियाना पंजाब को हिरासत में लिया गया। उनके पास 5 ट्रॉली बैग व पिट्ठू बैग थे।

Advertisement

इनकी तलाशी ली गई तो डोडाचूरा मिला। परमिंदर कौर से 41 किलो 555 ग्राम और जसविंदर कौर से 33 किलो 440 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। 75 किलो डोडाचूरा की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि वह डोडाचूरा कहां से ला रही थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें