Popup Image
Advertisement

कुश्ती विजेता प्रियांशी का सम्मान किया, नकद राशि भी दी

उज्जैन। मध्य प्रदेश कुश्ती संघ और उज्जैन जिला कुश्ती संघ ने तिलकेश्वर गौशाला में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रियांशी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सर्व धर्म के लोगों ने भाग लिया और प्रियांशी का स्वागत किया।

Advertisement

प्रियांशी ने तिलकेश्वर महादेवजी का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चन किया और गायों को चारा खिलाया। अध्यक्षता शिव उमेश पहलवान ने की। इस दौरान प्रियांशी को मध्यप्रदेश कुश्ती संगठन की ओर से 21000, यादव समाज की ओर से 11000 रुपए और तिलकेश्वर गोशाला महादेव की ओर से 5100 भेंट किए। इस अवसर पर नारायण यादव, अशोक जैन, मुन्ना सरकार, राजाराम यादव, जमुना यादव, नीलेश यादव, हेमंत पांचाल, अशोक कोठारी, जगदीश परमार, उदित बडज़ात्या, प्रमित मोदी, संजय जायसवाल, दीपक जायसवाल राहुल लुहाडिय़ा आदि मौजूद थे। संचालन शैलेंद्र व्यास ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें