Popup Image
Advertisement

Xiaomi 17T इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म: करीब 4 साल बाद ‘T-सीरीज’ की वापसी, मिल सकते हैं ये फीचर्स

शाओमी के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर है। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी अपनी T-सीरीज के साथ भारतीय बाजार में वापस आ रही है। Xiaomi 17T का भारत में लॉन्च 4 जून को होगा जबकि इसका ग्लोबल डेब्यू 28 मई को हो जाएगा। जारी किए गए टीजर्स से साफ है कि यह फोन Leica कैमरा टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक के साथ बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisement

डिजाइन और कलर ऑप्शन

टीजर्स में Xiaomi 17T का मॉडर्न बॉक्स-शेप्ड डिजाइन सामने आया है। फोन में फ्लैट एजेस और मजबूत मेटल फ्रेम दिया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। पीछे टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें Leica-ट्यून्ड लेंस और LED फ्लैश फिट किया गया है। यह फोन वायलेट और डीप ब्लू — दो रंगों में आएगा।

संभावित स्पेसिफिकेशन

फीचर डिटेल
डिस्प्ले 6.59 इंच AMOLED, 1.5K, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Ultra
रैम / स्टोरेज 12GB LPDDR5X / 512GB UFS 4.1
बैटरी 6,500mAh सिलिकॉन-कार्बन
OS Android 16 बेस्ड HyperOS
अन्य IP68 रेटिंग, डुअल सिम

कैमरा

Xiaomi 17T की सबसे बड़ी खासियत इसका Leica-पावर्ड कैमरा सेटअप है। पीछे ट्रिपल कैमरा मिलेगा जिसमें दो 50MP सेंसर और एक 12MP कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। फ्लैगशिप सीरीज की तरह Leica इमेजिंग मोड्स और कलर फिल्टर्स भी मिल सकते हैं।

Advertisement

कीमत

कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत नहीं बताई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में यह फोन करीब 60 हजार रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है। 4 जून के इवेंट में कंपनी कीमत के साथ और भी कुछ खास सरप्राइज दे सकती है।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें