प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई, 50 हजार गए और जहर भी खा लिया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शंकरपुर में रहने वाले प्रकाश नामक युवक का राघौपिपल्या की युवती से प्रेम हो गया। वह उससे मिलने घर पहुंच गया। वहां युवती के परिवार वालों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। इतना ही नहीं युवक को नानाखेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement
युवक के भाई बलराम व हिमांशु ने बताया कि भाई को छुड़ाने के लिए पुलिस से निवेदन किया, लेकिन पुलिस ने कहा यह आपसी विवाद है आपस में निपट लो। युवती के परिवार वालों से रिपोर्ट दर्ज न कराने की बात पर 50 हजार रुपए में समझौता हुआ।
जैसे तैसे राशि एकत्रित कर उन्हें दे दी गई। इस घटना के बाद प्रकाश घर आया। रात भर उसके दिमाग में न जाने क्या चलता रहा। सोमवार सुबह उसने घर में भोजन बनाया। उसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों भाई गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर आए।
Advertisement









