युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

बिलखती रही मां और बहनें, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते ढांचाभवन में रहने वाले युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसने फांसी लगाई तब घर में कोई नहीं था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक का नाम सोनू पिता गोविंद लोधी (३०) निवासी ढांचाभवन है। वह मूलत: रायसेन का रहने वाला है लेकिन काफी समय से परिवार उज्जैन में आकर बस गया था। उसकी मां राजबाई ने बताया कि वह घर-घर जाकर बर्तन मांझने का काम करती है और ढांचाभवन में किराए से रहती है। मंगलवार को वह काम करने गई थी।
शाम करीब 4.30 बजे वह घर लौटी तो दरवाजा बंद था, उसने काफी खटखटाया लेकिन सोनू ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद खिडक़ी से झांककर देखा तो वह फांसी पर लटका था। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया जिसके बाद छोटे बेटे अनिल ने सभी के साथ मिलकर खिडक़ी तोड़ी और उसे फंदे से उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बिलखती रहीं मां और बहनें
पीएम रूम के बाहर को मृतक की मां और बहनेें बिलखती रहंी। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि उनका बड़ा भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। मां राजबाई ने बताया कि सोनू सबसे बड़ा था और अभी किसी की भी शादी नहीं हुई थी। उसकी दो बहनें और छोटा भाई है।
पिता की मौत से दु:खी था
मृतक के छोटे भाई अनिल ने बताया कि ६ माह पहले पिता का हार्टअटैक से निधन हो गया था जिससे सोनू काफी दु:खी थी। अंतिम संस्कार के वक्त भी उसने पिता की चिता की राख को अपने शरीर पर लगा लिया था। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नही था।









