Advertisement

चरक अस्पताल के सामने युवक को ऑटो चालक ने टक्कर मारी

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। चरक अस्पताल में जिला चिकित्सालय शिफ्ट होने के बाद सड़क पर वाहन पार्किंग और भीड़ बढ़ गई है। सुबह पैदल रोड़ पार कर रहे युवक को ऑटो चालक अपने वाहन से टक्कर मारकर भाग गया।

Advertisement

राहुल निवासी सुदामा नगर सुबह चरक अस्पताल क्षीरसागर टर्न से पैदल रोड़ पार कर सामाजिक न्याय परिसर की तरफ जा रहा था तभी चामुण्डा माता तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो के चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए राहुल को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। राहुल कुछ देर सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने उसे चरक अस्पताल पहुंचाया।

अब भी जिला चिकित्सालय पहुंच रही एम्बुलेंस

Advertisement

जिला चिकित्सालय को चरक भवन में शिफ्ट करने की जानकारी आमजन तो ठीक एम्बुलेंस चालकों को भी नहीं है। सुबह नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस दुर्घटना में घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी तक पहुंच गई। यहां कुछ देर खड़े रहने के बाद ड्रायवर को जब पता चला कि अस्पताल चरक भवन में शिफ्ट हो गया है तो वह घायल युवक को लेकर चरक अस्पताल पहुंचा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें