Popup Image
Advertisement

रास्ता भटकी दिल्ली की युवती, अंबोदिया में युवक ने उठाया फायदा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिल्ली से उज्जैन आई एक महिला उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरकर अंबोदिया मार्ग पर चली गई। लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, मामला 7 सितंबर का है। दिल्ली की युवती उज्जैन आई थी।

Advertisement

यहां से वह पैदल अंबोदिया मार्ग पर चली गई। तब तक शाम हो गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे 28 साल का अंबोदिया निवासी महेश पिता मांगीलाल मालवीय मिला।उसने महिला को आगे छोडऩे का हवाला दिया। वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई। रास्ते में बाइक रोकर महेश महिला को झाडिय़ों में ले गया और रेप किया। महिला जैसे-तैसे भैरवगढ़ थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हुलिये के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार
भैरवगढ़ में रहने वाली एक नाबालिग के साथ एक युवक 5 महीने से रेप कर रहा था। नाबालिग गर्भवती हुई तो परिवार ने पुलिस में रिपेार्ट दर्ज कराई। युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

युवक का नाम उस्मान पिता हनीफ छीपा है। वह बड़े घोड़े के पास रहता है। नाबालिग से उसकी जान-पहचान थी। इसी के बहाने के वह उसका पांच महीने से यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें