Advertisement

कालियादेह कुंड में नहाने के दौरान युवक की मौत

उज्जैन। सुबह कालियादेह कुंड में नहाने के दौरान अज्ञात कारणों के चलते युवक की मृत्यु हो गई। वह परिवार के साथ राजस्थान से उज्जैन दर्शन करने आया था। धनराज पिता चपरीलाल 40 वर्ष निवासी सारोला राजस्थान मारुति कार से परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आया था।

Advertisement

रात में लॉज में रुकने के बाद सुबह वह कालियादेह कुंड में नहाने पहुंचा। उसके भाई ऊंकारलाल ने बताया कि कुंड में करीब 4 फीट पानी था। नहाने के दौरान अचानक वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद धनराज को मृत घोषित कर दिया। ऊंकारलाल ने बताया कि धनराज खेती करता था और उसके तीन बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें