यूट्यूबर ज्योति ने उज्जैन में वीडियो बनाए, हिसार एसपी शशांक से कुछ नहीं मिला

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ज्योति ने ये वीडियो बनाया था। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) से कनेक्शन के बाद सुर्खियों में है। उसका उज्जैन और इंदौर का एक वीडियो सामने आया है। उज्जैन का नाम सामने आते ही एसपी प्रदीप शर्मा ने एसआईटी गठित कर जानकारी लेने के लिए हिसार भेजा।

ज्योति 2024 में उज्जैन और इंदौर गई थी। उसने इसके वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए, लेकिन उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाद का एक भी वीडियो अपलोड नहीं किया। पुलिस यह जानना चाहती है कि 15 घंटे का सफर तय कर उज्जैन पहुंची ज्योति ने महाकाल मंदिर जाने की बात कही थी, इसका वीडियो अपलोड नहीं किया।
इसके आगे के वीडियो बनाए तो वह कहा हैं और किसके साथ शेयर किए हैं। एसपी ने बताया कि उज्जैन की टीम ने हिसार एसपी शशांक कुमार सीवान से बात की। उन्होंने बताया कि ज्योति यू-ट्यूबर है। वह इधर-उधर घूमती रही है। पूछताछ की गई थी, उससे उज्जैन का कोई कनेक्शन नहीं मिला है।









