Advertisement

अपने बच्चे की डाइट में शामिल करें इन चीज़ो को , हेल्थ को होगा बड़ा फायदा

हमेशा से ही यह देखा जाता है कि बच्चे सब्जियों को खाने में नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। जिसके चलते पेरेंट्स को उनके स्वास्थ्य की चिंता भी सताती है। सब्जियों में जरुरी पोषक तत्व होते हैं जो उनके शरीर को ताकत देने के साथ ही उनकी ग्रोथ में भी मदद करते हैं।

 

Advertisement

लेकिन बावजूद इसके कई बच्चों को सब्जियों का टेस्ट पसंद नहीं आता और वे इसे देखते ही मुंह बनाना शुरू कर देते हैं। इस कारण पेरेंट्स भी इस सोच में पड़ जाते हैं कि बच्चों को कौनसी सब्जी खिलाएं जिससे उन्हें पोषण मिल सके। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सब्जियां लेकर आए हैं जो अपने बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं।

पालक :

Advertisement

इस सब्जी में प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने के साथ आँखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं।

फूलगोभी :

Advertisement

इसमें कैल्सियम और विटामिन होता है जिससे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं।

टमाटर :

टमाटर में विटामिन A होता है जिससे आँखों की रोशनी बढ़ती है।

बीन्स :

इनसे ना केवल ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है बल्कि बच्चे का स्वभाव भी शांत रहता है।

मटर :

बच्चे के शारीरिक विकास में काफी सहायता करता है, इससे बच्चे को विटामिन और फाइबर दोनो मिलते है।

खीरा :

खीरा खाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है जो बेहद जरुरी है।

ब्रोकोली :

यह आँखों को स्वस्थ रखता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है।

लोकी :

इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पेट की समस्या से भी निजात मिलता है।

आलू :

सबकी फेवरेट इस सब्जी में कार्बोहायड्रेट, विटामिन और पोटेशियम होता है।

गाजर :

इसे खाने से किडनी, लीवर, दांत, आँख सभी को फायदा मिलता है, क्योंकि गाजर में बीटा कैरोटिन होता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें