Popup Image
Advertisement

इंजीनियर की अज्ञात कारणों से मौत, दरवाजा तोडकर निकाला शव

इंजीनियर की अज्ञात कारणों से मौत, दरवाजा तोडकर निकाला शव

Advertisement

दो दिन पहले आया था उज्जैन

उज्जैन। उत्तराखंड में रहने वाले इंजीनियर की घर में अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। दोस्तों ने अंदर से दरवाजा नहीं खुलने पर नागझिरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पीएम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

दिनेश पिता राधेश्याम सक्सेना 55 वर्ष निवासी उधमनगर उत्तराखंड मूलरूप से बंदायू उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। उसके रिश्तेदारों ने बताया कि दिनेश इंजीनियर था और मक्सीरोड उद्योगपुरी स्थित कैपिटल कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। वह दो दिन पहले ही उज्जैन लौटा था।

दिनेश सक्सेना देवासरोड स्थित शिवांश सिटी कालोनी में दोस्तों के साथ किराये के मकान में रहता था। रविवार को वह तबियत ठीक नहीं होने के कारण ड्यूटी पर नहीं गया। सुबह 11 बजे तक उसने परिजनों का कॉल रिसीव नहीं किया दोपहर बाद दिनेश की पत्नी ने कंपनी में फोन लगाया। उसके साथी शाम को कमरे पर पहुंचे। अंदर से दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

परिजन पहुंचे उज्जैन

दिनेश का साला व भतीजा सुबह उज्जैन पहुंचे। पुलिस से दिनेश की मृत्यु के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दिनेश के दो बेटे और एक बेटी हैं। वह दो दिन पहले ही उत्तराखंड से उज्जैन आया था। नागझिरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही दिनेश की मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें