Advertisement

इंदौर ने स्वच्छता में लगाया SIXER…

इंदौर : इंदौर शहर ने स्वच्छ सर्वेक्षण छठी बार देश में पहला स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पिछले साल स्वच्छता का ‘पंच’ लगाने के बाद अब इंदौर ने ‘छक्का’ लगा दिया है।

 

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि इंदौर ने लगातार छठी पर देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्राप्त किया है, इसके लिए उनको बधाई। इंदौर में अपना जा रहा जनभागीदारी माडल पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए।इदौर को स्वच्छ सर्वेक्षण के साथ इस बार कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग प्रोटोकाल की सेवन स्टार रेटिंग का पुरस्कार भी मिला है।स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कारों में, गुजरात के सूरत को दूसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है।

Advertisement

इंदौर को तीन वर्षों से फाइव स्टार रेटिंग का पुरस्कार मिल रहा है। समारोह में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, पूर्व अपर आयुक्त संदीप सोनी के साथ पहली बार 19 मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएसआइ), पांच सफाई मित्र व एक निगम के डोर टू डोर कचरा संग्राहक वाहन चालक कार्यक्रम में शामिल रहे।

सर्वेक्षण 2016 से आयोजित किया जा रहा है। मैसूर के पहले सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद, इंदौर 2017 से सूची में शीर्ष पर है। एक सरकारी बयान के अनुसार, सर्वेक्षण को “एक मूल्यांकन उपकरण के रूप में शुरू किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारतीय शहरों की स्वच्छता की स्थिति का विश्लेषण और तुलना करें। “हालांकि यह केवल 73 शहरों के मूल्यांकन के साथ शुरू हुआ, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 4354 शहरों (62 छावनी बोर्ड और 91 गंगा टाउन सहित) के मूल्यांकन को पूरा करने में कामयाब रहा है,” बयान में लिखा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें