Advertisement

इंदौर में दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोवा से गिरफ्तार

इंदौर में रिटायर्ड बैंक अफसर पिता और बड़ी बहन की हत्या के आरोपी पुलिन उर्फ पुल्कित धामंदे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंदौर की संयोगितागंज पुलिस को शनिवार रात बस स्टैंड एरिया में उसे सौंपा है। रविवार देर रात उसे इंदौर लाया गया। कुछ देर में पुलिस अफसर इस गिरफ्तारी का अधिकृत खुलासा कर सकते हैं।

 

Advertisement

पता चला कि उसकी उम्र 46 साल हो गई थी और शादी नहीं होने से पिता से नाराज चल रहा था। कुछ दिन नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका था। यह भी खुलासा हुआ है कि पिता उसे कभी कार की चाबी तक नहीं देते थे। बात-बात पर टोकते रहते थे। आरोपी मानता था कि बहन ही उसके पिता को भड़काती है इसलिए उसे भी मार दिया।

मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र में 8 नवंबर का है। कुटुम्ब अपार्टमेंट के रहने वाले 76 वर्षीय पिता किशोर धामन्दे (रिटायर्ड बैंक अफसर) और बहन रमा अरोरा (53) की पुलिन उर्फ पुल्कित ने हत्या कर दी थी। उसके बाद कई घंटों तक वह लाशों के पास ही बैठा रहा। उसके बाद भागकर गोवा पहुंच गया था। पुलिस को बैंक ट्रांजेक्शन से उसकी बदलती लोकेशन पता चलती गई। जैसे ही वह होटल बदलने के लिए बुकिंग साइट पर गया तो पुलिस को उसकी जानकारी लग गई।

Advertisement

इंदौर पुलिस को आरोपी की लोकेशन पहले गुजरात मिली, फिर गोवा में। यहां जिस ATM से उसने रुपए निकाले। उसके सामने ही एक होटल में वह 10 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक रुका था। इंदौर पुलिस चुनावी ड्यूटी के साथ वीआईपी मूवमेंट में व्यस्त हाेने से वह यहां से भी बच निकला था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें