उज्जैन : कांग्रेस की सफलता के लिए महाकाल में कामना

उज्जैन। नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए दोनों दल के वरिष्ठ नेता एड़ी से चोटी का जोर लगा रहे हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ भी भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे। महाकाल में पूजन कर देश-प्रदेश में शांति-खुशहाली और नगरीय चुनाव में कांग्रेस की जीतने की कामना की। महाकाल में दर्शन-पूजन के बाद देवास रोड स्थिति एक निजी होटल में शहर के करीब 100 आमंत्रित गणमान्य जनों से बैठक कर चर्चा की।

Advertisement
Advertisement









