उज्जैन : घाट क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों को उत्तर कार्य पूजन कराने की स्वीकृति दे प्रशासन नहीं तो आंदोलन किया जाएगा

पुलिस द्वारा पंडे, पुजारियों के घरों में जांच करने से शहर में फैला आक्रोश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। 16 संस्कारों में से एक मृत्यु उपरांत के उत्तर कर्म विधान शास्त्रों में बताया गया है। प्रशासन इसे घाट क्षेत्र में ही कराने की स्वीकृति प्रदान करें जो कोरोना गाइडलाइन के अनुसार हो। जिससे लंबा क्षेत्र मिलने से जगह ज्यादा होने से संक्रमण का खतरा कम होगा। उक्त मांग श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि दबकर, छुप कर, घर के अंदर जो लोग पूजन करा रहे हैं जिससे तीर्थ पुरोहितों की गरिमा और आत्म सम्मान को तो ठेस पहुंच रही है, साथ-साथ इस महामारी का प्रभाव उन परिवारों पर आने का भी खतरा है जिनके घरों में यह पूजन हो रहा है। उत्तर कार्य कराने आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों का अपमान ब्राह्मण समाज सहन नहीं करेगा। प्रशासन के अफसरों और जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में चर्चा करके सही मार्ग निकाला जाएगा। उक्त बात अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कही। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर क्राइसिस मैनेजमेंट ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से समाज के लोगों की बात को सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा, प्रशासन पिंडदान, क्रियाकर्म, अस्थि विसर्जन आदि की अनुमति प्रदान करे।

advertisement

ब्राह्मण समाज के पं संचित शर्मा व अंकित चौबे ने बताया कि कार्तिक चौक क्षेत्र में निवासरत ब्राह्मण परिवारों के घरों में दाखि़ल होकर कर जिस तरीके से सर्चिंग की गई, वह निंदनीय है। उसके विरोध में ब्राह्मण समाज के युवाओं का प्रतिनिधि मंडल एसपी सत्येंद्र सिंह के पास पहुंचा और विरोध जताया। सोमवार को इस घटना के विरोध स्वरूप ज्ञापन देकर ये मांग की जिसमे की इस प्रकरण की जांच हो व आगे ऐसी कोई भी घटना न घटे। ब्राह्मण समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि घटना की कभी पुनरावृत्ति हुई तो समाज सड़को पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगा। इस अवसर पर पं अंकित चौबे, पं संचित शर्मा, पं राजेश तिवारी, पं आकाश तिवारी, पं हिमांशु शुक्ल, पं विशाल शर्मा, पं अर्पित मेहता आदि उपस्थित रहे। जानकारी पंडित अंकित चौबे ने दी।

संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित मनोज अजय रावत एवं सचिव पं. अजय शंकर तिवारी ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और दोषी निरीक्षक टीम को बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही पंडे पुजारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उत्तर कार्य एवं पूजा पाठ करने अनुमति दी जाए अन्यथा समिति संपूर्ण मध्यप्रदेश में आंदोलन करने को विवश हो जाएगी। इस अवसर पर पं. राज जोशी, पं. मुक्तेश मनावत, पंडित वरुण शर्मा मौजूद रहे।

advertisement

कार्तिक चौक क्षेत्र में ब्राह्मण परिवार के यहां पर पूजन कार्य हो रहा है इस शंका को लेकर बिना किसी सूचना को दिए पुलिस का अवैधानिक प्रवेश करना निंदनीय है इस घटना से उज्जैन में आक्रोश व्याप्त है। उक्त बात शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक यादव ने कही। उन्होंने कहा, पुलिस को इस पर खेद व्यक्त करना चाहिए। वर्तमान में प्रशासन द्वारा तीर्थ पुरोहित, ब्राह्मणों और जो व्यक्ति अपने स्वजनों का उत्तर कार्य करने उज्जैन आते है उन्हें अपमानित कर अनैतिक व्यवहार और हिटलर शाही उत्तर कर्म को लेकर की जा रही है वह उचित नहीं है। यह बात श्री अवंतिका महाकाल तीर्थ पुरोहित समिति के अध्यक्ष अजय गुरु (कुंड वाला) ने मुख्यमंत्री और धर्मस्व मंत्री को पत्र भेज कर की है। साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया को भी पत्र सौंपा। इस दौरान श्री क्षेत्रीय पंडा समिति अध्यक्ष मोहन डंडावाला गुरु, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष अमर डब्बावाला गुरु, कार्तिक चौक मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा, तीर्थ पुरोहित समिति के सदस्य आनंद जोशी लोटावाला गुरु, राकेश शर्मा मोरवाले गुरु, गोलू गुरु तलवार वाले,तीर्थ पुरोहित अमृतेश त्रिवेदी आदि मौजूद थे। आचार्य महामंडलेश्वर शेखर महाराज ने भी ब्राह्मणों की मांग का समर्थन कर कलेक्टर से बात की और कहा जो परंपरा चली आ रही है उसका निर्वहन हो।

Related Articles

close