Advertisement

उज्जैन पुलिस की पहल…. वृद्धा को परिजन से मिलाया, पर्यटक को होम स्टे में छोड़ा

माधवनगर और महाकाल पुलिस ने पेश किया उदाहरण

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन पुलिस मानवता की मिसाल गढ़ रही है। माधवनगर पुलिस ने परिवार से बिछड़ी एक वृद्धा को परिवार से मिला दिया, जबकि  महाकाल पुलिस ने होम स्टे का पता और लोकेशन भूल चुकी महिलापर्यटक  को सही पते पर पहुंचा दिया।

मठपारा रायपुर निवासी पामिन बाई देवांगन( 60 )  परिवार के साथ दर्शन के लिए आई थीं। परिजनों से बिछडक़र वह देसाई नगर पहुंच गई थीं। ऐसे में माधवनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें  थाने लाया गया। छत्तीसगढ़ी भाषा बोल रही पामिन बाई की बात को समझने के लिए टीआई गजेंद्र पचौरिया ने दुभाषिये को बुलाया और उनके माध्यम से महिला के नाम, निवास स्थान एवं परिजनों की जानकारी जुटाई। इस जानकारी के आधार पर पामिनबाई को उनके परिजन तक सुरक्षित पहुंचा दिया।

Advertisement

ऐसा ही कारनामा महाकाल थाना पुलिस ने भी किया। बोकारो झारखंड की रहने वाली प्रतिमा कुमारी भी दर्शन करने आई थी। वह होम स्टे में ठहरी थीं। रात का समय होने से वह होम स्टे का पता ही भूल गईं। पता एवं लोकेशन तलाशते हुए वह भारतीय ज्ञानपीठ क्षेत्र में  पहुंच गई। ऐसे में नवीन राठौड नामक नागरिक ने उन्हें महाकाल पुलिस थाने में छोड़ा। पुलिस को पता चला कि प्रतिमा कुमारी सांवलिया होम स्टे में ठहरी थीं। टीआई गगन बादल ने एएसआई चंद्रभान सिंह चौहान को होम स्टे तलाशने में लगाया। चौहान ने होम स्टे ढूंढा और महिला को वहां पहुंचाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें