उज्जैन:एसबीआई का एटीएम लूटने से पहले बदमाश कट्टे और हथियारों के साथ पकड़ाये

उज्जैन। लालपुल के नीचे बैठकर बदमाशों द्वारा चारधाम मंदिर के पास स्थित एसबीआई का एटीएम लूटने की योजना बनाई जा रही थी। सूचना मिलने पर महाकाल पुलिस ने दबिश देकर बदमाशों को पकड़ा और उनके पास से कट्टा सहित अन्य हथियार भी बरामद किये हैं।

टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश लालपुल के नीचे दरगाह के पास बैठकर एटीएम लूटने की योजना बना रहे हैं। इस पर दो अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की घेराबंदी करने के बाद यहां से सलमान पिता शम्मी निवासी बेगमबाग, राज पिता तेजकरण परमार निवासी जयसिंहपुरा, फैजल खान पिता गयूर निवासी तोड़ी मोहल्ला, भूरू उर्फ आरिफ पिता अब्दुल गफ्फार निवासी बेगमबाग, अजहर पिता अजीज निवासी नागझिरी को गिरफ्तार कर इनके पास से देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक तलवार, एक आरी का पत्ता, चाकू, लोहे का पाइप बरामद किये हैं।









