Advertisement

उज्जैन:जिंदा जली किशोरी के शव का डॉक्टरों की पैनल ने किया पीएम

मोबाइल की होगी जांच, बड़ी बहन ने किया था प्रेम विवाह

 

Advertisement

उज्जैन। त्रिवेणी के पास स्थित मोती नगर में रहने वाली किशोरी की जली हुई लाश नानाखेड़ा पुलिस ने घर से बरामद की और डॉक्टरों की पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।

किशोरी के पास से जब्त मोबाइल की जांच भी कराई जा रही है।पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर मुस्कान पिता इब्राहिम खां 17 वर्ष निवासी मोती नगर की जली हुई लाश घर से बरामद की गई थी।

Advertisement

मौके पर पहुंचे एसआई आरएल भगत और एफएसएल अधिकारी ने यहां से केरोसीन की बोतल व मोबाइल जब्त किया और शव का डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम कराया था।

Advertisement

पुलिस ने मृतिका के भाई शानू ने पुलिस को बताया कि मुस्कान के पास मोबाइल नहीं था। घर में मोबाइल कैसे आया इसकी जानकारी नहीं।

पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल की सायबर टीम द्वारा जांच की जायेगी। पुलिस के अनुसार मृतिका की बड़ी बहन ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था जो मालनवासा में रहती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें