उज्जैन:नाम बदलकर युवती से दुष्कर्म

उज्जैन। नाम बदलकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़त के बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। युवती ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि शौकत उर्फ इरशाद ने ऋषभ नाम बताकर उसे प्यार के जाल में फंसाया था।

Advertisement
इसके बाद दुष्कर्म किया। युवती ने जब उसका आईडी देखा, तो हकीकत सामने आई। युवक शादीशुदा होने के साथ एक बच्चे का बाप भी निकला। युवती को आरोपी ने युवती पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने महिला थाने में शिकायत की।
Advertisement









