Advertisement

उज्जैन:पटनी बाजार के व्यापारी से दो करोड़ रुपए का सोना लेकर लखेरवाड़ी का व्यापारी लापता

पिता ने की खाराकुआं में गुमशुदगी तो व्यापारी ने महाकाल थाने में की शिकायत

Advertisement

उज्जैन। लखेरवाड़ी में ज्वेलरी की दुकान संचालित करने वाला युवक पटनी बाजार के सोना-चांदी व्यापारी से दो करोड़ का सोना लेकर लापता हो गया। उसके पिता ने खाराकुआं थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई तो व्यापारी ने महाकाल थाने में शिकायत की है।

टीआई रविन्द्र कटारे ने बताया कि रवि पिता कुशल कोठारी की लखेरवाड़ी में सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार को कुशल कोठारी ने बेटे से पटनी बाजार में ज्वेलरी की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी से दो करोड़ रूपये कीमत का सोना लाने भेजा। रवि कोठारी ने व्यापारी से सोना लिया लेकिन वापस अपनी दुकान पर नहीं आया।

Advertisement

उसकी तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं मिला तो पिता ने खाराकुआं थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर पटनी बाजार के व्यापारी ने ठगी की आशंका के चलते महाकाल थाने में सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि रवि कोठारी कुछ वर्षों पहले भी सोना चांदी व्यापारियों से करीब 6 करोड रूपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण लेकर लापता हो गया था। उसके पिता कुशल कोठारी ने उन व्यापारियों से 50 प्रतिशत में समझौता कर लिया तो रवि वापस लौट आया था।

Advertisement

व्यापारी से समझौते की सूचना….पुलिस ने बताया कि रवि कोठारी जिस व्यापारी से दो करोड़ का सोना लेकर लापता हुआ है उसने महाकाल थाने में शिकायत की तो कुशल कोठारी ने पटनी बाजार के व्यापारी से सोने के बदले डेढ़ करोड़ रूपये कीमत का मकान देने का समझौता कर लिया है। हालांकि खाराकुआं पुलिस रवि की तलाश कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें