Popup Image
Advertisement

उज्जैन:बाजारों में किराना, पूजन पाठ और फल सब्जी खरीदने वालों की भीड़

10 बजते ही शहर में लगा कोरोना कफ्र्यू, 11 बजे रोड पर सन्नाटा

Advertisement

उज्जैन। आज सुबह 6 से 10 बजे तक ही दुकानें खुली रखने के आदेश थे। कफ्र्यू लागू होने से पहले बाजार में आवश्यक सामान खरीदी के लिये भारी भीड़ उमड़ी। लोगों को जब जानकारी लगी कि किराना, फल, सब्जी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 10 बजे तक ही खुली रहेंगी तो बड़ी संख्या में लोग खरीदी करने बाजारों की ओर निकल पड़े। दौलतगंज में शहर के लोग सामान लेने पहुंच रहे थे तो यहां से लोडिंग वाहनों में भी आसपास के गांवों के लिये भी माल लोड हो रहा था।

थोक फल व सब्जी मंडी में भी लोग खरीदी करने पहुंचे। यहां से फुटकर व्यापारी माल ठेलों पर लेकर गली मोहल्लों में विक्रय के लिये निकले। यह क्रम 10 बजे तक चला और 10 बजे बाद पुलिस ने माइक से एनाउंस कर दुकानें बंद कराना शुरू किया साथ ही सड़कों पर घूम रहे लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। 10.30 बजे तक मुख्य बाजारों में दुकानों के शटर बंद हो चुके थे। पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग कर रास्ते बंद किये गये। 11 बजे तक मुख्य सड़कों पर सन्नाटा हो गया।

Advertisement

सुबह कलेक्टर और एसपी ने देखी शहर की स्थिति


सुबह कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर व एसपी का काफिला फ्रीगंज क्षेत्र में पहुंचा। यहां हार-फूल की दुकानें खुली थीं। इन्हीं बंद कराने के निर्देश दिये। यहां से अधिकारी चिमनगंज थोक सब्जी मंडी पहुंचे। यहां व्यापारियों को कोरोना नियमों का पालन करने के साथ कफ्र्यू लागू होने से पूर्व व्यापार बंद कर घर जाने के निर्देश दिये। दौलतगंज में कलेक्टर का काफिला रुका। यहां व्यापारियों से कलेक्टर ने चर्चा की जिसके बाद अधिकारी गोपाल मंदिर होते हुए चौबीस खंबा माता मंदिर पहुंचे। यहां से महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर होते हुए रामघाट पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें