Advertisement

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने महाकाल के दर्शन किए

बाबा महाकाल के दरबार में अर्जी लगाने आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पहुंची जिनके साथ उनके दोस्त शिखर पहाड़िया, जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार और परिवार के लोग नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस को भगवान शिव की भक्ति में लीन होते देखा गया है।

Advertisement

पूजन के बाद जाह्नवी ने कहा, ‘यहां आकर आनंद महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छा अनुभव रहा।’ एटली कुमार ने कहा, ‘दूसरी बार महाकाल के दर्शन किए। जवान की रिलीज से पहले भी उन्होंने महाकाल के दर्शन किए थे।’

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान 4 बजे पट खुले। पंडे – पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल को आभूषण और सूखे मेवे अर्पित कर श्रृंगार किया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें