घंटों मनाने के बाद भी नहीं खाता बच्चा? अपनाएं ये आसान और असरदार तरीके

How to Make Kids Eat Food:
खाने के वक्त नखरे करना बच्चों की एक बेहद आम समस्या है। कई Parents इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा ठीक से नहीं खाता तो उसे जरूरी Nutrients कैसे मिलेंगे। भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे का खान-पान सही रखना एक चुनौतीपूर्ण काम जरूर है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। Experts के अनुसार सही तरीके और धैर्य से इस समस्या को आसानी से सुलझाया जा सकता है।
United Nations International Children’s Emergency Fund यानी UNICEF बताता है कि छोटे बच्चों का स्वाद और पसंद हर दिन बदलती रहती है। दुनियाभर के Parents इस समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आपका बच्चा भी खाने में नखरे करता है तो सात आसान और असरदार Tips अपनाकर आप उसे स्वस्थ और पौष्टिक भोजन की ओर प्रेरित कर सकते हैं। ये Tips अपनाने से Parents अपने बच्चे में अच्छे खान-पान की आदत धीरे-धीरे विकसित कर सकते हैं। इसमें धैर्य और सकारात्मक रवैया सबसे अधिक जरूरी है।
बार-बार कोशिश करते रहें
कोई नया खाना बच्चे को तुरंत पसंद नहीं आता। किसी नए खाद्य पदार्थ को पसंद करने में उसे 10 बार से भी अधिक चखना पड़ सकता है। इसलिए हार न मानें और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नया खाना बार-बार दें। जो चीज बच्चा नहीं खाता उसे उसकी पसंदीदा चीज के साथ मिलाकर देने की कोशिश करें।
अलग-अलग तरह का पौष्टिक खाना दें
बच्चे को रोजाना फल, सब्जियां, अनाज, दालें, Dairy Products, मेवे और बीज खिलाएं। अलग-अलग रंग, स्वाद और बनावट वाले खाने परोसें। एक ही सब्जी को कच्चे और पके दोनों रूपों में आजमाएं। खाने में विविधता बच्चे को स्वाभाविक रूप से आकर्षित करती है।









