Popup Image
Advertisement

जोन अध्यक्ष की मशक्कत, भाजपा संगठन असहाय

पांच नाम तय करने की खींचतान में अटके चुनाव

Advertisement

उज्जैन।नगर निगम परिषद के गठन को डेढ़ माह हो चुका है, लेकिन जोन अध्यक्ष और समितियों का चुनाव भी अटक गया है। मामला वरिष्ठता और अनुभव को लेकर उलझा हुआ है। वहीं नामों की खींचतान से चुनाव अटके हैं। भाजपा में जोन अध्यक्ष को लेकर मची मशक्कत के बीच भाजपा का स्थानीय संगठन असहाय नजर आ रहा है।

जोन अध्यक्ष और समितियों के चुनाव एक सप्ताह पहले प्रस्तावित थे, लेकिन अचानक निरस्त कर दिए गए। भाजपा सूत्रों के अनुसार चुनाव स्थगित होने का मुख्य कारण अध्यक्ष के नामों को लेकर खींचतान थी। हालांकि पार्टी के नेता इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। चुनाव के बाद डेढ़ माह बाद शहर के जोन में अध्यक्ष का फैसला नहीं हो पाया है।

Advertisement

भाजपा सूत्रों का कहना है कि नामों, उत्तर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र आने वाले पार्षदों और इनकी वरिष्ठता और अनुभव को लेकर उलझा हुआ है। माना जा रहा है कि अब प्रदेश संगठन के हस्तक्षेप से ही 5 एमआईसी सदस्यों और 6 जोन अध्यक्षों के नाम तय होंगे। इसे लेकर एक बार फिर से पार्टी में मंथन हो रहा है।

नगर इकाई कमजोर

Advertisement

भाजपा को कॉडर बैस पार्टी माना जाता है। पार्टी के सभी फैसले संगठन द्वारा लिए जाते है,लेकिन उज्जैन नगर निगम के चुनाव हो,नगर निगम अध्यक्ष ,एमआईसी का मामला हो।

इसमें भाजपा नगर इकाई कमजोर साबित हुई है। अब जोन अध्यक्ष के चुनाव के मसले को देखें तो नगर संगठन पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की लाइन क्रास करने की हिम्मत ही नहीं कर पा रहा है। ऐसे में संगठन पर जनप्रतिनिधि भारी पड़ रहे है और जोन अध्यक्ष का फैसला अटका हुआ है।

दिक्कत नए पार्षदों को लेकर

नगर निगम के 54 वार्डों में से भाजपा ने 37 वार्डों में जीत हासिल की है। इसमें उज्जैन दक्षिण के 21 वार्डों में से 19 वार्डों तथा उज्जैन उत्तर के 33 वार्डों में से 18 वार्डों में भाजपा पार्षद जीते है। 37 वार्डों में से लगभग 27 नये चेहरे है, जिन्होंने पहली बार में चुनाव जीता है।

जिसमें से सर्वाधिक नये चेहरे उज्जैन दक्षिण में है, जहां 19 में से दुर्गा चौधरी को छोड़कर सभी 18 नये चेहरे है, जबकि उज्जैन उत्तर में जीते 18 पार्षदों में 9 नये चेहरे है। यहीं आंकड़ा खींचतान के साथ पार्टी की परेशानी का कारण बना हुआ है।

जल्द होगा चुनाव कार्यक्रम जारी… जोन अध्यक्ष चुनाव कराने का दायित्व नगर निगम अध्यक्ष का है। जोन अध्यक्ष चुनाव कब तक होंगे, इस संबंध में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव का कहना है कि चुनाव कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

जोन अध्यक्ष के दावेदार

जोन 1: नियामानुसार नगर निगम अध्यक्ष का वार्ड जिस जोन में शामिल रहता है, उस जोन में अध्यक्ष का दायित्व निगम अध्यक्ष के पास होता है। ऐसे में इस जोन में कलावती यादव ही अध्यक्ष रहेंगी।

जोन 2: प्रकाश शर्मा और राजेश बाथम।

जोन 3: लीला वर्मा और सुशील श्रीवास।

जोन 4: इस जोन में शामिल सभी वार्ड में भाजपा के पार्षद पहली बार चुनकर आए हैं। कैलाश प्रजापत, अंजु पटेल, नवीता मालवीय।

जोन 5: अनिल गुप्ता, जितेंद्र कुंवाल, सुरभि चव्हाण।

जोन 6: संग्रामसिंह भाटिया, असीमा सेंगर, दिव्या बलवानी और निर्मला परमार।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें