Advertisement

ड्यूटी से घर लौट रहे सायकल सवार को कार ने रौंदा, मौत

उज्जैन। नागदा ग्रेसिम में काम करने वाला अधेड़ सायकल से घर लौट रहा था तभी कार चालक ने उसकी सायकल में जोरदार टक्कर मार दी। नागदा पुलिस ने बताया कि भागीरथ पिता चंपालाल 55 वर्ष निवासी ओझा कालोनी नागदा ग्रेसिम में काम करता था। शाम करीब 6 बजे ड्यूटी पूरी होने पर सायकल से घर लौट रहा था तभी बायपास पर कार चालक ने सायकल में टक्कर मार दी। गंभीर घायल को कार चालक ने ही अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां से उसे उज्जैन रैफर किया गया। यहां उपचार के दौरान भागीरथ की मृत्यु हो गई।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें