Advertisement

नीट अगले साल से ऑनलाइन होगी

इस साल रद्द हुई परीक्षा 21 जून को, यह अब पेपर-पेंसिल से होगी

Advertisement

सरकार ने माना कि पेपर लीक हुए…

नईदिल्ली, एजेंसी। अगले सत्र से नीट-यूजी ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई नीट यूजी 2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा, हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 3 मई को यह एग्जाम देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे।

Advertisement

सरकार ने तीन ऐलान किए
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘एग्जाम कैंसिल करने का कदम एनटीए ने ही उठाया है। 7 मई को पता चला कि गड़बड़ हुई है। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया। हर चीज के लिए एनटीए ही जिम्मेदार होगा।’

डमिट कार्ड 14 जून से मिलने शुरू हो जाएंगे।

Advertisement

एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा।

छात्रों को रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुनने के लिए 7 दिन का समय मिलेगा।

सीबीआई ने पांचों आरोपियों को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

नीट पेपर लीक केस में अब तक 7 गिरफ्तारियां
सीबीआई ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार है। इन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें