Advertisement

पुलिस को देख लेडिज पर्स छोड़कर भागा चोर

सोने की अंगूठी, आईफोन, ब्रेसलेट सहित 9 लाख का मश्रुका जब्त

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हरिओम रेस्टोरेंट छोटा चम्मच से चोरी हुआ पर्स घट्टिया थाना पुलिस ने बरामद किया है। इसमें सोने की एक अंगूठी, आईफोन मोबाईल, सोने का ब्रेसलेट सहित करीब 9 लाख का माल बरामद किया गया।

घट्टिया पुलिस ने बताया 13 मार्च को उज्जैन-आगर रोड स्थित हरिओम रेस्टोरेंट छोटा चम्मच से फरियादी शाश्वत लुनावत की पत्नी प्रतिभा का टेबल पर रखा ब्राउन रंग का पर्स अज्ञात चोर चुरा ले गया था। इसमें सोने का ब्रेसलेट, सोने की अंगूठी, आईफोन था जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपए है।

Advertisement

पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया और घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध आगर रोड स्थित बड़ा शनि मंदिर के पास लेडिज पर्स लिए खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने चैकिंग शुरू की जिसे भांपकर संदिग्ध शख्स पर्स फेंककर भाग निकला। पर्स में सोने का एक ब्रेसलेट, सोने की अंगूठी, आईफोन मिला जिसे जब्त कर वीडियोग्राफी की गई। फरार बदमाश की तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें