Popup Image
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में गर्मी से बचाव पर की बात

गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें : मोदी

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में गर्मी को लेकर बात की। पीएम ने कहा- हमारे यहां गर्मी से लडऩे का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। आपने भी देखा होगा जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद बदल जाता है। पीएम ने कार्यक्रम में इस वक्त देश के दो चर्चित एथलीट की भी बात की। पीएम ने कहा- एक इवेंट जिसकी देशभर में बहुत चर्चा हो रही है, वह है 100 मीटर की रेस।

महज दो दिनों के भीतर मेंस 100 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा। जिन दो एथलीट्स ने ये कमाल दिखाया है वे हैं- गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर। पीमए ने कहा देशी पेय से आप भी परिचित हैं, अगर आप उत्तर भारत में जाएंगे तो आपको मिलेगा आम पन्ना, कच्चे आम का स्वाद, और गर्मी से राहत भी। पंजाब-हरियाणा जाइए तो लस्सी मिल जाएगी। राजस्थान और गुजरात में छाछ। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत, कोंकण और गोवा में कोकम शरबत, सोल कढ़ी। दक्षिण भारत में पानकम, नीर मोर आदि।

Advertisement

शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किसानों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों के साथ मन की बात को सुना। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद महेंद्र सोलंकी आदि भी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें