फिर चर्चा में अनुपम खेर का ये Tweet

बॉलीवुड में वैसे तो कई स्टार और सुपरस्टार हैं, लेकिन कुछ अभिनेता स्टारडम की जगह गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इन्हीं में से एक हैं अनुपम खेर। फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने वाले अनुपम खेर अपने तराशे हुए अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। शायद यही वजह है कि वह स्वाभिमानी अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं। सैकड़ों मूवीज में तराशा हुआ आला किरदार निभाने वाले अनुपम खेर बेहतरीन अभिनेता तो हैं ही साथ ही वे राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले शख्स भी हैं।

सोशल मीडिया पर अभिनेता इस उम्र में भी खूब सक्रिय रहते हैं। खासकर ट्विटर पर उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है। यहां वे अपने तमाम विचार साझा करते रहते हैं। कभी किसी सामाजिक मुद्दे पर तो कभी राजनीतिक विचारधाराओं और गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना को लेकर अपनी राय रखी थी। साथ ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सिस्टम की आलोचना की थी। और लोगों को एकजुट होकर मदद के लिए आगे आने के लिए कहा था। अब उन्होंने कुछ पंक्तियां लिखते हुए अपने मन की बात साझा की है।
अनुपम खेर बड़े भाववादी शख्स हैं, इसका उदाहरण वह समय-समय पर पेश भी करते रहे हैं। फिर चाहे वो कश्मीरी पंडितों का मर्म हो या उनके मेकअप आर्टिस्ट का निधन। लोगों का दुख उन्हें अंदर तक कचोट देता है। ऐसे में उन्होंने कई बार ट्विटर पर वीडियोज शेयर किए हैं और उनकी आंखें आंसुओं से डबडबा गई हैं। यूजर्स भी दिग्गज अभिनेता के अभिनय और भाव को उतना ही सम्मान देते हैं।
अब अनुपम खेर ने अपने मन का भाव एक कविता के जरिए प्रकट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर कुछ पंक्तियां लिखकर लोगों संग इसे साझा किया है। खेर लिखते हैं ‘माना कि औरों के जितना पाया नहीं मैने, फिर भी खुश हूं गिरकर कभी कुछ उठाया नहीं मैंने…’।
सैकड़ों ट्विटर यूजर्स और उनके फैंस ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही हजारों लोगों ने इसे पसंद करते हुए लाइक बटन दबाया। अब उनकी ये पंक्तियां चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि अनुपम खेर की पत्नी और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर कैंसर से लड़ रही हैं। इसकी जानकारी भी खुद अभिनेता ने ट्विटर पर दी थी। साथ ही लोगों से प्रार्थना की अपील की थी।










