Popup Image
Advertisement

बारिश की तबाही में 20 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश रविवार सुबह भी जारी है, जिसकी वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। यहां दीवार ढहने से संबंधित दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 20 लोगों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हादसों पर दुख जताते हुए कहा, ‘मुंबई के चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत से दुखी हूं।

Advertisement

दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे अतिशीघ्र स्वस्थ हों।’साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में मरने वाले परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया।इस समय मुंबई की सड़कों पर जलसैलाब का नजारा है, तो वहीं मायानगरी की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलसैलाब की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें