Advertisement

बीजेपी के साथ वापसी की अटकलों पर बोली शिवसेना

भारत-पाक नहीं आमिर और किरण राव जैसा है रिश्ता

Advertisement

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के एक बार फिर से साथ आने की अटकलों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने बीजेपी के साथ अपनी पार्टी के रिश्ते की तुलना अभिनेता अमीर खान और किरन राव के रिश्ते से की है। दोनों ने हाल ही में अपने तलाक की घोषणा की है।

इससे पहले बीजेपी नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि उनकी पार्टी और पूर्व सहयोगी शिवसेना दुश्मन नहीं है। ऐसे में ये कयास फिर से लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों पार्टियां फिर से एक साथ आने वाली हैं?

Advertisement

शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा, ‘हम भारत-पाकिस्तान नहीं। आमिर खान और किरन राव को देखिए, यह उस तरह का रिश्ता है। हमारे (शिवसेना-बीजेपी) के राजनीतिक रास्ते अलग हैं लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।’

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें