Advertisement

मतदान सामग्री लेकर रवाना होने लगे दल, सात सीटों पर कल वोटिंग

विधानसभा चुनाव: कॉलेज कैंपस में गड़बड़ाई ट्रेफिक व्यवस्था, महिला अफसर बेहोश

Advertisement

ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण परेशानी बढ़ी

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:फोटो में आप ये जी भीड़ देख रहे हैं, वह उज्जैन शहर के सतीगेट, दौलतगंज जैसे क्षेत्र की नहीं है….। ये भीड़ चुनावी जाम का दृश्य है। दरअसल, चुनाव से एक दिन पहले गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान कराने वाले अफसरों और कर्मचारियों को जमघट ऐसा लगा कि कैम्पस में ट्रैफिक की व्यवस्था गड़बड़ा गई।

Advertisement

सुबह कॉलेज में जाने वाले रास्ते जाम हो गए और गाडिय़ां फंस गई। पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था संभालने में पसीना बहाना पड़ा। बडऩगर के दल में शामिल एक महिला अफसर बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया। सभी मतदान दलों को सामग्रियां देकर रवाना किया गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान का सिलसिला शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने सारे इंतजाम कर लिए हैं।

Advertisement

बडऩगर के लिए सबसे पहला दल रवाना

मतदान के लिए सबसे पहले बडऩगर क्षेत्र के लिए सभी दल दोपहर 12 बजे अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके थे वहीं तराना का अंतिम दल जाने की तैयारी में था। गुस्साए कलेक्टर, जो गैर हाजिर उनको करें सस्पेंड

चुनाव ड्यूटी से कई अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर दिखाई दिए। सुबह कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तो यह स्थिति देख वे नाराज हो गए और कहा जो नहीं आए हैं, उनको सस्पेंड करो। कई अधिकारी और कर्मचारी इसलिए भी नहीं आए, क्योंकि उन्हें ड्यूटी कैंसिल होने का भरोसा था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें