Advertisement

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

दो दिन में भोपाल-उज्जैन संभाग पहुंचेगा मानसून, शाजापुर और नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर मानसून भोपाल और उज्जैन संभाग तक पहुंच जाएगा। वहीं ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसून की एंट्री कुछ देर से होने की संभावना जताई गई है।

 

Advertisement

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 45 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगर-मालवा और सीहोर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, धार, खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर, बैतूल, हरदा, खंडवा सहित कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Advertisement

कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। शाजापुर और नर्मदापुरम में लगभग दो इंच वर्षा दर्ज की गई, जबकि श्योपुर, रायसेन और सागर में भी अच्छी बारिश हुई। गुना, पचमढ़ी, बालाघाट, इंदौर, खंडवा, बैतूल, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, मैहर और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।

Advertisement

तापमान में आई गिरावट

बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खरगोन सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में 33.9 डिग्री, उज्जैन में 33.8 डिग्री, जबलपुर में 38.1 डिग्री और ग्वालियर में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें