Advertisement

IND vs IRE T20: Team India ने जीता टॉस , वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

क्या आज टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड? 15 साल के वैभव पर टिकी करोड़ों निगाहें

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। बेलफास्ट में खेले जा रहे इस मैच में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला।वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में नहीं मिला मौका

Advertisement

इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी करने मैदान में उतरे । वह इस प्रारूप में टीम इंडिया के 15वें कप्तान बने । इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम की अगुवाई कर चुके हैं।

Advertisement

युवा गेंदबाजों पर भी रहेंगी नजरें

इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव जैसे युवा गेंदबाजों के पास अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनहरा अवसर रहेगा।

Advertisement

भारत का पलड़ा भारी

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक खेले गए आठों टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में नौवें मुकाबले में भी टीम इंडिया जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड।

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें