Popup Image
Advertisement

देर रात 2:30 बजे इंदौर रोड पर कार पलटी

बाइक सवार भी आया चपेट में, गाय को बचाने से हुआ हादसा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। इंदौर रोड पर रुद्राक्ष होटल के पास गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे एक कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई जिसमें हरियाणा के दो युवक घायल हुए हैं। कार की टक्कर से सामने आ रहे एक बाइक सवार युवक को भी गंभीर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2:30 बजे इंदौर रोड पर रुद्राक्ष होटल के पास हुई है। हरियाणा के चार युवक बुधवार को देवदर्शन के लिए उज्जैन आए थे। गुरुवार को वे इंदौर घूमने गए थे।

लौटते वक्त अचानक सामने आई गाय को बचाने में यह हादसा हो गया। जिसमें कार में बैठे अक्षय पिता देवेंद्र (30) और योगेश पिता रमेशचंद्र (44) निवासी हरियाणा घायल हो गए। कार की टक्कर से सामने बाइक से जा रहा 18 वर्षीय अंश पिता राजेश निवासी पुलिस लाइन भी घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।नानाखेड़ा पुलिस के मुताबिक कार में सवार युवकों का चरक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जबकि अंश निजी अस्पताल में भर्ती है। अंश के पिता राजेश पुलिस आरक्षक हैं। अंश के साथ एक और युवक था जो सुरक्षित है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें