Advertisement

महाकाल के आंगन में श्रावण महोत्सव 30 जुलाई से 7 सितंबर तक, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने प्रविष्टियां आमंत्रित की

Advertisement

उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर के आंगन में २१वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2026 का आयोजन 30 जुलाई से 7 सितंबर तक किया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में वर्ष 2004 से आयोजित होने वाले इस महोत्सव का यह 21वां वर्ष है।

इसके अंतर्गत श्रावण भाद्रपद माह के हर शनिवार को श्रावण महोत्सव आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसमें देश के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाती है। इसके लिए गायन, वादन एवं नृत्य की शास्त्रीय विधाओं में कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इसमें गायन, वादन एवं नृत्य की ऑडियो एवं वीडियो संलग्न करना भी जरूरी है। इच्छुक कलाकार अपना बायोडाटा, अपेक्षित मानदेय विवरण सहित आवेदन पत्र मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर गूगल फॉर्म पर जाकर जानकारी दे सकते हैं।

Advertisement

यह जानकारी देना होगी
इच्छुक कलाकार को फॉर्म में नाम, पिता/पति का नाम, पता/शहर, जन्म दिनांक, विधा, मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी, अवार्ड एवं उपलब्धि, पूर्व में की गई प्रस्तुतियां, सम्मान राशि मय यात्रा व्यय व सहयोगी कलाकारों के यात्रा व्यय एवं उनके मानदेय सहित अन्य जानकारी भरकर 27 मई से 10 जून तक शाम 6 बजे तक भेजना होगी। प्रविष्टियों का अवलोकन करने के बाद मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कलाकारों का चयन कर श्रावण महोत्सव के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें