Popup Image
Advertisement

मानसून अपडेट: शहर में वर्षा पर ब्रेक, उमस बढ़ी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम शांत होने के बाद शहर में वर्षा पर ब्रेक लग गया है। इसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। हालांकि हवाओं के कारण तापमान में मामूली कमी दर्ज हुई और पारा सामान्य से नीचे ही बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले चार दिन तक वर्षा होने के कोई आसार नहीं है।

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम और मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य होने पर दो-तीन दिन बाद गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। मानसून ब्रेक के कारण धूप व उमस लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को भी लोगों को उमस ने सताया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 0.४ डि.से. की मामूली गिरावट के साथ 3०.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार-रविवार की दरमीयानी रात को न्यूनतम तापमान भी 0.४ डि.से. की गिरावट के साथ 2३.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन अभी हिमालय की तराई से अमृतसर, चंडीगढ़, होते हुए मणिपुर तक बनी हुई है। इससे हिमालय के क्षेत्र में वर्षा हो रही है। उत्तर बिहार में चक्रवाती घेरा बना हुआ है, लेकिन इन मौसम प्रणालियों का असर मालवा-निमाड़ में नहीं है। हालांकि वातावरण में अभी नमी मौजूद है, इसलिए हल्के से मध्यम बादल आते-जाते रहेंगे। मानसून की ट्रफ लाइन को सामान्य स्थिति में आने में चार दिन लग सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें