Advertisement

रोड क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को पिकअप ने चपेट में लिया, मौके पर मौत

उज्जैन। चकरावट टोल पर रोड क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को बीती रात तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का नाम लालू पिता मोती कुशवाह (70) निवासी कयामपुर, तहसील सीतामऊ (मंदसौर) है। उसके परिजनों ने बताया कि लालू चकरावदा में समोसे-कचौरी बनाने का काम करते थे। शनिवार रात करीब 9 बजे वह चकरावदा टोल से पैदल रोड क्रॉस कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि लालू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को मच्र्युरी रूम भेजा गया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

13 दिन बाद घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
उज्जैन। 13 दिन पहले बड़ौद से लौटते वक्त टै्रक्टर की टक्कर से घायल शख्स की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का नाम राकेश पिता शंकरलाल मालवीय (42) निवासी जलारा, माकड़ौन है। उनके पुत्र प्रीतम ने बताया कि पापा 17 मई को अपने नाना से मिलने बड़ौद (आगर) गए थे।

वहां से बाइक से लौटते समय मदकोटा के पास शाम 7.30 से 8 बजे के बीच ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां से परिजन उन्हें इंदौर, फिर भोपाल ले गए। शनिवार को परिजन उन्हें देवास के अमलतास अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें