शनिश्चरी अमावस्या भर गई निगम का खजाना

जूते-चप्पल और पुराने कपड़े होंगे रीयूज
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शनि जयंती के शुभ संयोग में आई शनिश्चरी अमावस्या नगरनिगम का खजाना भर गई है। यहां छोड़े गए जूते-चप्पल और पुराने कपड़ों को रिसाइकिल किया जाएगा। इससे तैयारी सामग्री को बेचकर नगरनिगम कमाई करेगा। दरअसल निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने शनिश्चरी अमावस्या की व्यवस्था जुटाते समय अफसरों को छोड़े गए कपड़े एवं जूते-चप्पलों को अलग से एकत्र करने के निर्देश दिए थे।90 से अधिक सफाई मित्रों ने रविवार को इनका कलेक्शन किया। मंदिर परिसर ेमें पहले छोटे-छोटे ढेर बनाए गए, बाद में इन्हें बड़े ढेर में बदलकर गोंदिया स्थित ट्रांसफर भेजा गया।
यूं होगा उपयोग
अनुपयोगी कपड़े- इनसे फाइल कवर बनाएं जाएंगे।
यूजेवल जूते-चप्पल- इन्हें बिक्री के लिए ३-आर बाजार भेजा जाएगा। यहां से जरूरत मंद इन्हें ले सकते हैं।
अनयूजेवल जूते-चप्पल- इससे आरडीएफ बनाया जाएगा। यह एक तरह का फ्यूल है,इसमें जूते-चप्पल के बारीक टुकड़े काटे जाते हैं और इसका उपयोग फ्यूल के तौर पर होता है।









