Advertisement

शहर में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा

विजिबिलिटी 200 मीटर

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार सुबह विजिबिलिटी में कमी आई। 200 मीटर दूर का देखना में भी मुश्किल हो रहा था। गाडिय़ों के हैडलाइन ऑन रखना पड़े। दिन का तापमान अधिक कम नहीं हुआ है,लेकिन ठिठुरन खासी बनी हुई है।

Advertisement

बादल और वातावरण में नमी के कारण तापमान में अधिक बदलाव नहीं आ रहा है। बुधवार को अधिकत्तम तापमान १.८ डिसे की गिरावट के साथ 23.0 डिसे दर्ज किया गया। रात के तापमान वृद्धि हो गई है। बुधवार-गुरुवार की रात का तापमान १८.५ डिसे दर्ज हुआ है।

नवंबर माह में सामान्यत: शहर का न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहता है। इस साल मात्र एक दिन को छोड़ दिया जाए तो शेष दिनों में तापमान 15 से 18 दिन के बीच रहा। यानी सामान्य से नवंबर गर्म रहा है।लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में ढंके नजर आए। कुछ लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से राहत ली। जिले में रविवार को हुई मावठे की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है।

Advertisement

.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें