सीएमएचओ कार्यालय के युवा कर्मचारी की संदिग्ध मौत

उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी युवा कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 मई को कार्यालय में तबीयत बिगडऩे के बाद पहले चरक और बाद में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक का नाम आदर्श पिता प्रभाकर वाहेगांवकर (38) निवासी अनूप नगर (महानंदा नगर) है। आदर्श सीएमएचओ कार्यालय मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में पदस्थ है।
Advertisement
12 मई को कार्यालय में आदर्श की अचानक तबीयत बिगड़ी। साथी कर्मचारी उसे लेकर चरक अस्पताल आए। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम करीब 7 बजे आदर्श का निधन हो गया। घटना से परिजन और कार्यालयीन कर्मचारी स्तब्ध हैं। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
Advertisement









