Popup Image
Advertisement

स्किल डेवलेपमेंट: इस बार छुट्टियों में संगीत सीखें और सुर और ताल से दोस्ती बढ़ाएं

छात्रों के लिए म्यूजिक क्लासेस और ऑनलाइन ट्रेनिंग से बढ़ेगा हुनर, मिलेगा करियर का नया रास्ता

Advertisement

गर्मियों की छुट्टियां केवल आराम और घूमने के लिए ही नहीं होतीं, बल्कि यह समय नई स्किल्स सीखने के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है। इस बार कई संगीत संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने बच्चों और युवाओं के लिए विशेष म्यूजिक कोर्स शुरू किए हैं, जिससे वे अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निखार सकते हैं। देशभर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान म्यूजिक सीखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बच्चे अब गिटार, तबला, हारमोनियम, पियानो और वोकल ट्रेनिंग की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

शहरों में म्यूजिक अकादमियां समर स्पेशल बैच चला रही हैं, जहां 1 से 2 महीने में बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स पर भी लाइव क्लास और रिकॉर्डेड लेसन की सुविधा उपलब्ध है। विशेषज्ञों का मानना है कि संगीत न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि यह मानसिक विकास, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है।

Advertisement

लाभ

मानसिक तनाव कम होता है

Advertisement

याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है

रचनात्मकता विकसित होती है

करियर के नए विकल्प खुलते हैं

टिप्स

रोज कम से कम 1 से 2 घंटे प्रैक्टिस करें

बेसिक से शुरुआत करें, जल्दबाजी न करें

अच्छे गुरु या ऑनलाइन कोर्स का चयन करें

नियमित रियाज़ को आदत बनाएं

संगीत को दबाव नहीं, आनंद के रूप में सीखें। गर्मियों की छुट्टियां केवल मौज-मस्ती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह समय अपने अंदर की प्रतिभा को निखारने का भी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें