Advertisement

स्पिक में बैठकर रेलवे के काम परखने निकले हमारे अफसर

एडीआरएम इंफ्रा ने दी जानकारी, गति से अफसर संतुष्ट

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन के आला अफसरों ने गुरुवार को सेल्फ प्रोपेलाइड इंस्पेक्शन कार (स्पिक) की सवारी की। उन्होंने स्पिक में बैठकर रेलवे के कामों का मुआयना किया। दरअसल स्पिक रेलवे का निरीक्षण यान होता है। यह दोनों तरफ से ऑपरेट हो सकता है। फुली एसी इस यान में बैठकर ही रेलवे के आला अफसर ट्रैक के दोनों तरफ चलने वाले कामों का मुआयना करते हैं। जरूरत होने पर वह स्पिक से नीचे उतरकर भी काम देख सकते हैं। गुरुवार को यूं तो डीआरएम अश्विनीकुमार के साथ राज्य शासन के अफसर काम देखने वाले थे लेकिन डीआरएम के जरूरी बैठक में होने से एडीआरएम (इंफ्रा) अक्षय कुमार काम दिखाने निकाले।

पिंगलेश्वर में काम की रफ्तार ठीक, पंवासा भी अच्छा

Advertisement

अफसरों ने उज्जैन-भोपाल ट्रेक पर स्थित पिंगलेश्वर स्टेशन को सबसे पहले देखा। उज्जैन से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित यह स्टेशन पिछले तीन सिंहस्थ ((1992,2004 और 2016 ) में महत्वपूर्ण भूमिका में रह चुका है। ऐसे में इस बार भी इस स्टेशन पर बड़े काम किए जा रहे हैं। भोपाल-बीना, ग्वालियर रूट से आने वाली यात्रियों को लिए सिंहस्थ में यह बहुत कारगर रहेगा। यहां से स्पिक बैक हुई और पंवासा में बन रहे नए रेलवे स्टेशन का मुआयना किया गया। सिंहस्थ में अब तक यह हॉल्ट स्टेशन रहता था।

हॉल्ट यानी यहां सिर्फ ट्रेनें रुकती थीं लेकिन यात्री सुविधा नहीं होती थी। इस बार यहां स्टेशन ही बनाया जा रहा है और सारी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। पंवासा स्टेशन का मुआयना कर अफसर नईखेड़ी पहुंचे। उज्जैन-मुंबई रेललाइन पर स्थित यह स्टेशन सिंहस्थ का प्रमुख स्टेशन रहता है। यहां से सिंहस्थ क्षेत्र में जाना आसान होता है। यहां चल रहे कामों पर अफसरों ने संतुष्टि जाहिर की। दौरे में मेला अधिकारी और संभागायुक्त आशीषङ्क्षसह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा मौजूद थे। एडीआरएम अक्षयकुमार ने उन्हें कामों की जानकारी दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें