Popup Image
Advertisement

आत्महत्या के लिए महिला ने एसिड पिया

आत्महत्या के लिए महिला ने एसिड पिया

Advertisement

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते एसिड पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन सुबह 7 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने रैफर कर दिया। इसके बाद परिजन ने सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि रेखा पति दयाराम सोलंकी ने अज्ञात कारणों के चलते एसिड पी लिया।

Advertisement

पुलिस बयान लेने पहुंची तो महिला बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं इसलिए पुलिस बयान नहीं ले पाई। डॉक्टर्स ने बताया एसिड से महिला का गला और अंदर से छाती और पेट की मांस पेंशिया बुरी तरह झुलस गई है। अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

केडी पैलेस के पीछे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की

Advertisement

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में केडी पैलेस के पीछे गुरुवार रात 12 बजे पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब बरामद की है। अज्ञात आरोपी ने यहां हाथ भट्टी से शराब बनाई जिसकी कीमत 2 हजार रुपए बताई जा रही है।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब को लेकर चल रहे अभियान को लेकर कार्रवाई की जिसमें भट्टी पर बनी शराब तो बरामद हुई लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है इस क्षेत्र में और भी अवैध शराब के ठिकाने मिलने की संभावना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें