Popup Image
Advertisement

इंदौर के व्यापारी से तीन करोड़ का सोना जब्त

जबलपुर पुलिस ने इंदौर के एक युवक को सवा पांच किलो सोने के साथ पकड़ा है। जब्त किए गए सोने का मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये है। पुलिस द्वारा जब्त किया गया सोना तथा युवक को जांच के लिए इनकम टैक्स विभा के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement

गढ़ा थाना प्रभारी बृजेष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे सूचना मिली की एक युवक बैग में संदिग्ध सामान लेकर बायपास से शहर की तरफ आ रहा है। पुलिस को युवकों को त्रिपुरी चौराह के पास ऑटो में बैठा मिला।

युवक ने खुद का नाम सौरभ जैन उम्र 38 निवासी इंदौर बताया था और बैग की तलाशी देने से इंकार कर दिया था। युवक को थाने लाकर बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें 5 किलो 274 ग्राम सोने के जेवरात थे। जिनका मूल्य तीन करोड़ रुपये से अधिक था।

Advertisement

युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सोने-चांदी के जेवरात का व्यापार करता है। स्थानीय व्यापारियों को जेवरात के सैम्पल दिखाने आया था। युवक जेवरात के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जेवरात व युवक को जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें