Popup Image
Advertisement

इंदौर में 19 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने 35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बरामद की गई ब्राउन शुगर की कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी इसे कहां से ला रहे थे और किसे सप्लाई कर रहे थे पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड भी तलाश रही है.पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी है.

Advertisement

शहर का दायरा बढ़ने के साथ-साथ इंदौर में अपराधों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है और इन अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार काम भी कर रही है, लेकिन देखने में आ रहा है कि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

उप निरीक्षक हनुमान सिंह जादौन के अनुसार, मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा गणपति चौराहे से पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक कार से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान दोनों के पास से 35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपियों की पहचान आरोपी राकेश पिता राम सिंह चौहान निवासी उज्जैन और राम हनोतिया निवासी पिपलिया खाल निवासी इंदौर के रूप में हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें